Wednesday, April 13, 2011

श्री राम जी की आरती






 ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
श्री 
रघुवर सुंदर
जी की आरती 
 ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥










आरती करिये सियावर की..

 अवधपति रघुवर सुंदर की..

जगत में लीला विस्तारी कमल दल लोचन हितकारी..

मुख पर अलके घुंघराली, मुकुट छवि लगती है प्यारी..

मृदुल जब मुख मुस्काते है , छीन कर मन ले जाते है..

नवल रघुवीर.. हरे मन पीर.. बड़े है वीर..

जयति जय करुणा सागर की..

अवधपति रघुवर सुंदर की..

आरती करिये सियावर की..


गले में हीरो का है हार, पीतपट ओढत राज दुलार..

गगन की चितवन पर बलिहार किया है हमने तन मन वार..

चरण है कोमल कमल विशाल.. छबीले दशरथ के है लाल..

सलोने श्याम.. नयन अभिराम.. पूर्ण सब काम..

सरितु है सकल चराचर की..

अवधपति रघुवर सुंदर की..

आरती करिये सियावर की..


अहिल्या गौतम की दारा, नाथ ने क्षण में निस्तारा..

जटायु शबरी को तारा, नाथ केवट को उद्धारा..

शरण में कपि भुशुण्डी आये.. विभीषण अभय दान पाये..

मान मद त्याग.. मोह से भाग.. किया अनुराग..

कृपा है रघुवर जलधर की..

अवधपति रघुवर सुंदर की..

आरती करिये सियावर की..

अधम जब खल बढ़ जाते है, नाथ तब जग में आते हैं..

विविध लीला दर्शाते है , धर्म की लाज बचाते हैं..

बसों नयनो में श्री रघुनाथ.. मातुश्री जनकनंदिनी साथ..

मनुज अवतार लिए हरबार.. प्रेम विस्तार..

विनय है लक्ष्मण अनुचर की..

 अवधपति रघुवर सुंदर की..

आरती करिये सियावर की..

 अवधपति रघुवर सुंदर की...



♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥




♥ ♥ श्री राम जय राम जय जय राम♥ ♥

5 comments:

  1. बहुत बढ़िया लिखा आप ने ,इसे ही अलख जगाते रहिये.........................................................http://jaishariram-man.blogspot.com/2011/04/blog-post_23.html

    ReplyDelete
  2. अति सुन्दर

    हिन्दुत्व की रक्षा के लिये और हिँदुओ पर किये जा रहे अत्याचार को सामने लाने के लिये बनाये गये विश्व का पहला हिन्दुओ का साझा ब्लाग पर पधारे जिसका पता है.
    vishvguru.blogspot.com

    ReplyDelete
  3. bahut sunder.......jai ho!!! shri ram jai ram jai jai ram.........

    ReplyDelete
  4. राधे राधे हम चाहते हैं की आप हल्ला बोल की लेखक बन कर हमारा सहयोग करे.

    ReplyDelete
  5. तड़पना है तो कान्हा के लिए तड़पो,
    कान्हा के दर्शन के लिए तड़पो .
    जो जीवन की अकेली सचाई है ....
    श्री कृष्ण शरणं मम:
    .
    °ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ°ღ
    .•♥•.•♥•.•♥•.श्री कृष्ण शरणं मम: !!.•♥•.•♥•.•♥•.
    °ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ•°ღ°ღ
    अब प्रभु कृपा करहु एहि भाँति। सब तजि भजनु करौं दिन राती!!

    ReplyDelete